{"_id":"699b540bc42cbfd636001e4b","slug":"139-boxes-of-refined-oil-stolen-from-a-truck-parked-on-the-purvanchal-expressway-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-150791-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से 139 पेटी रिफाइंड चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से 139 पेटी रिफाइंड चोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरी बाजार। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से चोरी का मामला सामने आया है। जयसिंहपुर क्षेत्र में चांदपुर गांव के पास बृहस्पतिवार देर रात ट्रक का तिरपाल काटकर चोर 139 पेटी रिफाइंड तेल उठा ले गए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हरियाणा के मेवात जिले के पुन्हाना क्षेत्र के जेहताना गांव निवासी हाशिम खान पेशे से ट्रक चालक हैं। उन्होंने तहरीर में बताया कि वह गुजरात स्थित ईस्ट वेस्ट ट्रांसपोर्ट कंपनी से रिफाइंड तेल लादकर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के रास्ते कुशीनगर जा रहे थे। बृहस्पतिवार देर रात उन्होंने चांदपुर गांव के पास ट्रक खड़ा किया और वाहन में ही सो गए।
सुबह करीब छह बजे नींद खुलने पर उन्होंने देखा कि ट्रक का तिरपाल कटा हुआ था और उसमें लदी 139 पेटी रिफाइंड तेल गायब थी। कोतवाल प्रमोद कुमार मिश्र ने बताया कि इस मामले में शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। एक्सप्रेसवे के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
Trending Videos