सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Worker injured in attack dies

Sultanpur News: हमले में घायल मजदूर की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 23 Feb 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Worker injured in attack dies
करौंदीकला के गोपालपुर सराय ख्वाजा गांव में रोते-बिलखते परिजन।
विज्ञापन
करौंदीकला। गोपालपुर सराय ख्वाजा गांव में गत छह फरवरी को घर में घुसकर किए गए हमले में घायल मजदूर रोहित (29) की रविवार दोपहर वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि विपक्षियों ने पैसे के लेन-देन में उस पर हमला किया था। मृतक के बड़े भाई की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही तीन सगे भाइयों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। वाराणसी से घर पहुंचने के बाद शव को स्थानीय पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
Trending Videos


गोपालपुर सराय ख्वाजा निवासी गुड्डू के मुताबिक उनका छोटा भाई रोहित पेंटिंग का काम करता था। आरोप है कि उनकी मां सुदामा देवी ने गत वर्ष मई माह में गांव के ही जनार्दन को स्वयं सहायता समूह से एक लाख रुपये बहन की शादी करने के लिए उधार दिया था। आरोपी उनका पैसा नहीं वापस कर रहा था। जनार्दन का छोटा भाई राहुल भी रोहित के साथ पेंटिंग का काम करता था। गत छह फरवरी को राहुल व रोहित साथ में पेंटिंग का काम करने के लिए घर से निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम को लौटते समय रोहित व राहुल के बीच उसी पैसे के विवाद में कहासुनी हुई। दोनों के बीच गांव से करीब आधा किमी दूरी पर विश्वनाथगंज में हाथापाई भी हुई। इसके बाद रोहित अपने घर चला आया। आरोप है कि उसके पहुंचने के कुछ ही देर बाद आरोपी जनार्दन, राहुल अपने छोटे भाई विकास के साथ लाठी लेकर गुड्डू के घर पर पहुंचे।

आरोपियों ने रोहित पर लाठी से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए घटनास्थल से भाग निकले। गंभीर रूप से घायल रोहित को वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां रविवार दोपहर उसकी मौत हो गई। दोपहर बाद परिजन शव लेकर घर पहुंचे। करौंदीकला थानाध्यक्ष ज्ञानेश दुबे ने बताया कि गुड्डू की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।


परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
रोहित के कंधों पर परिवार की जिम्मेदारी थी। उनकी मौत से पत्नी शशिबाला, बड़े पुत्र शिवांश (05), सूर्या (02) सहित अन्य परिवारीजन सदमे में हैं। पत्नी ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पति के हत्यारोपियों को सजा मिलनी चाहिए। रोहित की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed