सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   25,000 rupees snatched by sniffing intoxicants

Sultanpur News: नशीला पदार्थ सुंघाकर 25 हजार रुपये छीने

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 23 Feb 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
25,000 rupees snatched by sniffing intoxicants
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अंबेडकरनगर के मुबारकपुर मरैला निवासी अजय कुमार के मुताबिक वह कमाने के लिए पंजाब में रहते हैं। वह पंजाब से घर आने के लिए निकले। 21 जनवरी की सुबह शाहगंज रेलवे स्टेशन के पास अकबरपुर- शाहगंज रोड पर पहुंचे। वहां चाय पीते समय एक अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल से पहुंचा। उसने कहा, उसे मालीपुर तक जाना है। वह उसे मालीपुर तक छोड़ सकता है। उसके झांसे में आकर अजय कुमार उसकी बाइक पर बैठ गए।
Trending Videos


रास्ते में उसने बाइक पर पीछे एक और अज्ञात युवक का बैठा लिया। आरोप है कि पीछे से उस युवक ने उन्हें नशीला पदार्थ सुंघा दिया। वह बेहोश हो गए। इसके बाद दोनों ने उनके पास से 25 हजार रुपये, मोबाइल व अन्य सामान छीन लिया। आरोपियों ने उन्हें बेहोशी की हालत में अखंडनगर के भेलारा बाजार में छोड़ दिया। होश में आने पर जिला अस्पताल अंबेडकरनगर में उनका इलाज हुआ। अखंडनगर थानाध्यक्ष संत कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर शनिवार को अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रकरण की जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed