सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   20.70 lakh withdrawn from the account of a female professor

Sultanpur News: महिला प्रोफेसर के खाते से 20.70 लाख पार किए

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 13 May 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
20.70 lakh withdrawn from the account of a female professor
विज्ञापन
सुल्तानपुर। केएनआईपीएसएस की महिला प्रोफेसर को साइबर ठगों ने शिकार बना लिया। उनके संयुक्त खाते से गत 29 अप्रैल को साइबर ठगों ने 20.70 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर साइबर थाने में सोमवार को अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। शहर के विनोबापुरी निवासी रत्नाकर सिंह के मुताबिक उनकी पत्नी किरन सिंह केएनआईपीएसएस में प्रोफेसर हैं।
Trending Videos


उन दोनों का संयुक्त खाता केएनआईटी स्थित पीएनबी की शाखा में है। उनके खाते में 21 लाख रुपये जमा थे। उनका आरोप है कि गत 29, 30 अप्रैल व एक मई को उनके खाते से तीन बार में 20.70 लाख रुपये की धनराशि निकाल ली गई। धनराशि निकाले जाने का मेसेज उनके मोबाइल पर आया, लेकिन वह उस मेसेज को उस समय पढ़ नहीं सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को वह एटीएम से धन निकासी करने पहुंचे, तो उन्हें खाते में बैलेंस की जानकारी मिली। इसके बाद वह सीधे बैंक शाखा पहुंचे। वहां पर उन्होंने अपना बैंक स्टेटमेंट निकलवाया तो पता चला कि उनके खाते से तीन दिनों में 20.70 लाख की धनराशि की निकासी की गई है। बैंक अधिकारियों ने उन्हें साइबर फ्रॉड की बात बताते हुए एफआईआर दर्ज कराने की सलाह दी। साइबर थाने के प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार वर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर प्रकरण की जांच की जा रही है।






अनजान लिंक पर न करें भरोसा
साइबर थाने के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अनजान लिंक पर बिल्कुल भी क्लिक मत करें। किसी भी प्रकार के फोन कॉल पर विश्वास न करें। किसी से अकाउंट संबंधी डिटेल शेयर मत करें। सभी थानों पर साइबर हेल्प डेस्क है। साइबर ठगी का पता चलते ही 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed