सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   5.15 lakh withdrawn from the seized account of the Gram Panchayat

Sultanpur News: ग्राम पंचायत के सीज खाते से निकाले 5.15 लाख

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 09 May 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
5.15 lakh withdrawn from the seized account of the Gram Panchayat
विज्ञापन
सुल्तानपुर। धनपतगंज ब्लॉक की रामनगर प्रथम ग्राम पंचायत में वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है। जिस ग्राम पंचायत के खाते को जिला पंचायत राज अधिकारी ने सीज कर दिया था, उसी से ग्राम प्रधान और सचिव ने मिलकर 5.15 लाख रुपये निकाल लिए। जब मामला डीएम के पास पहुंचा तो प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।
Trending Videos

शिकायतकर्ता शिवानंद शुक्ला के अनुसार बिना कार्य कराए धन निकासी की शिकायत पर डीपीआरओ अभिषेक शुक्ला ने जांच कर 25 मार्च 2026 को ग्राम निधि खाते के संचालन पर रोक लगा दी थी। इसके बावजूद 25 अप्रैल को एक ही दिन सात बार में खाते से रकम निकाल ली गई। शुक्रवार को इसकी शिकायत जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह के पास पहुंचने पर मामले का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने गंभीर लापरवाही मानते हुए डीपीआरओ से जवाब तलब कर जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि सीज खाते से धनराशि की निकासी गंभीर मामला है, इस पर कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed