{"_id":"698e23cb61e0853b02017c5d","slug":"62000-notices-were-heard-and-instructions-were-given-to-expedite-the-work-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-150135-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: 62 हजार नोटिसों की हुई सुनवाई कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: 62 हजार नोटिसों की हुई सुनवाई कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 13 Feb 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
कुड़वार में नोटिस की सुनवाई करते अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। विधानसभा निर्वाचक नामावली दुरुस्त करने के लिए चल रहे कार्य में 3.67 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं। इनके निस्तारण के लिए बीएलओ घर-घर पहुंचने लगे हैं। बृहस्पतिवार तक 62 हजार नोटिसों की सुनवाई हो गई। अधिकारियों ने इसमें और गति लाने के निर्देश दिए हैं।
जारी किए गए कुल नोटिसों में अभी तक 1.60 लाख मतदाताओं को प्राप्त कराया जा चुका है। बीएलओ को नोटिस वितरण के निर्देश के साथ संबंधित मतदाता का साक्ष्य मिलने पर उसे तुरंत निस्तारित करते हुए ऑनलाइन अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं। बीएलओ के साथ नोटिस की सुनवाई के लिए लगाए जा रहे शिविरों में कई अधिकारियों की ओर से सुनवाई की जा रही है।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन व उप जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव शुक्ल ने बताया कि पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिलने पर सुनवाई के लिए नई तिथि दी जा रही है। बीएलओ व सहायक पंजीकरण अधिकारियों की ओर से लिए जा रहे साक्ष्य से नोटिसों के निस्तारण में तेजी आएगी।
Trending Videos