सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Railway workers protested by wearing black bands on their hands

Sultanpur News: हाथ में काली पट्टी बांध रेल कर्मियों ने किया प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 13 Feb 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Railway workers protested by wearing black bands on their hands
 रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन करते रेल कर्मी। स्रोत-रेलवे
विज्ञापन
सुल्तानपुर। उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन के महामंत्री बीसी शर्मा के निर्देश पर बृहस्पतिवार को रेल कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। औद्योगिक श्रम संहिता लागू किए जाने और रिक्त पदों पर भर्ती करने की मांग उठाई।
Trending Videos

शाखा उपाध्यक्ष रईस अहमद के नेतृत्व में प्लेटफार्म एक स्थित लोको लाॅबी के सामने कर्मचारियों ने 26 श्रम कानून निरस्त कर औद्योगिक श्रम संहिता लागू किए जाने और पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करने की मांग पर प्रदर्शन किया। शाखा अध्यक्ष बृजेश यादव के नेतृत्व में श्रीकृष्णानगर स्टेशन के पास समपार संख्या-06 पर भी कर्मचारियों ने सरकार की नीतियों के विरोध में नारेबाजी की। रईस अहमद ने कहा कि नई औद्योगिक श्रम संहिता लागू कर सरकार कर्मचारियों के अधिकारों को सीमित करना चाहती है। कोषाध्यक्ष एसपी यादव ने ठेकेदारी प्रथा समाप्त कर स्थायी कर्मचारियों की नियुक्ति करने और रिक्त पदों को अविलंब भरने की मांग उठाई। इस मौके पर एसबी सिंह, सुभाष चंद्र मौर्य, मिथिलेश पांडेय, अशोक आर्यन, मुकेश कुमार, शिवचरण, राकेश समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed