{"_id":"698e2365d6749126a20e0714","slug":"rubber-road-built-on-railway-crossing-will-not-get-damaged-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-150133-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: रेलवे क्रॉसिंग पर बनी रबर की सड़क, नहीं होगी खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: रेलवे क्रॉसिंग पर बनी रबर की सड़क, नहीं होगी खराब
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 13 Feb 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
कामतागंज रेलवे क्रासिंग पर की गई रबराइज सड़क। स्रोत-रेलवे
विज्ञापन
भदैंया। लखनऊ-वाराणसी फोरलेन हाईवे से जुड़े कामतागंज-शंभूगंज मार्ग की रेलवे क्राॅसिंग पर दूसरी बार आधुनिक तकनीक से रबराइज सड़क तैयार की जा रही है। सीनियर सेक्शन इंजीनियर और रेलवे विशेषज्ञों की निगरानी में अप लाइन पर निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है।
दो दिन के ब्लॉक के दौरान डाउन लाइन पर भी रबराइज प्लेट बिछाने का काम पूरा हो चुका है।
रेलवे ट्रैक के बीच बनाई जा रही यह रबराइज सड़क करीब आठ इंच मोटी विशेष रबर प्लेटों से तैयार की जाती है। ट्रैक को समतल कर प्लेट फिट की जाती है, जिससे सड़क और रेल पटरी के बीच ऊंच-नीच खत्म हो जाती है। इससे वाहनों की आवाजाही सुगम होगी। बारिश, गर्मी और ठंड में सड़क क्षतिग्रस्त होने की आशंका कम रहेगी। ट्रैक पर मिट्टी व गिट्टी फंसने की समस्या भी नहीं होगी।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार एक ट्रैक पर रबराइज सड़क बनाने में नौ से 10 लाख रुपये की लागत आती है। इस तरह एक क्राॅसिंग के अप और डाउन दोनों ट्रैक पर करीब 18 से 20 लाख रुपये खर्च होते हैं।
Trending Videos