सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   An old woman died after being hit by a bike

Sultanpur News: बाइक की चपेट में आने से वृद्धा ने तोड़ा दम

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 13 Feb 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
An old woman died after being hit by a bike
कलावती। (फाइल फोटो) स्रोत-परिजन
विज्ञापन
दोस्तपुर (सुल्तानपुर)। बढ़ौली गांव की 70 वर्षीय कलावती की बृहस्पतिवार सुबह टहलने के दौरान तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिला अस्पताल ले जाते समय कलावती ने दम तोड़ दिया।
Trending Videos

कलावती रोज की तरह सुबह करीब पांच बजे घर से टहलने निकली थीं। बढ़ौली चौराहे के पास तेज गति से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास मौजूद लोगों ने मौके पर बाइक सवार दो युवकों को पकड़ कर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल कलावती को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोस्तपुर ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल अंबेडकरनगर रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। कलावती के पति भगौती यादव का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में दो बेटे पन्नालाल और राजाराम हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बाइक सवार दो युवकों को थाने में बैठाया गया है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed