सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   97 couples took the seven vows amidst chanting of mantras

Sultanpur News: मंत्रोच्चार के बीच 97 जोड़ों ने लिए सात फेरे

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 18 Feb 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
97 couples took the seven vows amidst chanting of mantras
बल्दीराय में सामूहिक विवाह की रस्म में बैठे जोड़े। संवाद
विज्ञापन
विंदेश्वरीगंज। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शादी की रस्म शुरू होते ही बुधवार को बल्दीराय ब्लॉक परिसर मंगलगीतों से गूंज उठा। हिंदू रीति रिवाज के साथ 97 जोड़ों की शादी विधिवत कराई गई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच वर-वधूओं ने सात फेरे लेते हुए एक-दूजे का हाथ थामा और जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया।
Trending Videos

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह व ब्लॉक प्रमुख बल्दीराय शिवकुमार सिंह सहित अन्य अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना की। जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि आधार प्रमाणीकरण, चेहरे व थंब के सत्यापन के बाद जोड़ों की शादी कराई गई। शादी में जोड़ों को अनुमन्य सामान देकर विदा किया गया। इस मौके पर बीडीओ विमलेश चंद्र त्रिवेदी, एडीओ पंचायत दयावंत सिंह,आरजू नैयर, प्रियंका साहू, नीतू तिवारी, श्याम प्रीत, प्रधान मनीष सिंह, दुर्गेश सिंह, सुरेश प्रजापति, शिवकरन मिश्र सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed