सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Board exams: First paper was easy, students returned with smiles on their faces

बोर्ड परीक्षा : आसान रहा पहला पेपर, चेहरे पर मुस्कान लिए लौटे परीक्षार्थी

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 18 Feb 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Board exams: First paper was easy, students returned with smiles on their faces
कुड़वार के एक केंद्र से परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षर्थी। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं बुधवार से कड़े इंतजामों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हिंदी का प्रश्नपत्र उम्मीद से कहीं अधिक आसान रहा। परीक्षा केंद्रों से बाहर निकलते ही कई परीक्षार्थियों के चेहरे पर संतोष और आत्मविश्वास साफ दिखाई दिया। परीक्षार्थियों का कहना था कि व्याकरण हो या निबंध, अधिकांश प्रश्न सीधे पाठ्यक्रम से पूछे गए थे, जिससे पेपर हल करने में कठिनाई नहीं हुई।
Trending Videos

जिले में परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहीन कराने के लिए व्यापक तैयारियां की गई थीं। जिले के 122 केंद्रों पर समय से पहले विद्यार्थी पहुंच गए थे और प्रवेश, तलाशी व बैठने की व्यवस्था सुव्यवस्थित रही। हाईस्कूल परीक्षा देकर बाहर निकली वैष्णवी यादव ने बताया कि पूरा पेपर सरल था और सभी प्रश्न पाठ्यक्रम से आए थे। हाईस्कूल के यश ओम सिंह ने कहा कि पहली बार बोर्ड परीक्षा देने को लेकर घबराहट थी, लेकिन प्रश्नपत्र आसान होने से आत्मविश्वास बढ़ गया और सभी प्रश्न हल कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटरमीडिएट की रीतू शर्मा ने बताया कि हिंदी में संस्कृत खंड का एक प्रश्न थोड़ा सोचने वाला था, लेकिन गद्य और काव्यांश आसानी से समझ में आ गए। नैंसी शर्मा ने कहा कि निबंध का प्रश्न उनकी तैयारी के अनुरूप आया और काव्य सौंदर्य से जुड़े प्रश्न भी सरल थे।

हाईस्कूल में 1464 व इंटर में 1771 रहे अनुपस्थित
डीआईओएस सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि जिले के 122 केंद्रों पर बुधवार को परीक्षा शुरू हुई। पहली पाली में हाईस्कूल हिंदी की परीक्षा आयोजित हुई,जिसमें पंजीकृत 39936 के सापेक्ष 37672 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी,जबकि 1464 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में इंटर मीडिएट के हिंदी प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 35861 के सापेक्ष 34090 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और 1771 अनुपस्थित रहे। एडीआईओएस जटाशंकर ने बताया कि पहले दिन की परीक्षा सुचारु और शांतिपूर्ण रही, सचल दस्तों ने केंद्रों का निरीक्षण किया, कहीं कोई नकलची नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed