{"_id":"69960641570327900f038fe5","slug":"tractor-trolley-collides-with-goods-train-rail-track-disrupted-for-an-hour-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-150525-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: मालगाड़ी से टकराई ट्रैक्टर-ट्रॉली, एक घंटे बाधित रहा रेल ट्रैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: मालगाड़ी से टकराई ट्रैक्टर-ट्रॉली, एक घंटे बाधित रहा रेल ट्रैक
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 19 Feb 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
चांदा के शेरपुर परसरामपुर गांव के पास मालगाड़ी से टकराकर क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर-ट्राली। स्रोत-ग्र
विज्ञापन
चांदा। लखनऊ–वाराणसी रेल मार्ग पर महारानी पश्चिम रेलवे स्टेशन के निकट शेरपुर परसरामपुर गांव के पास बुधवार सुबह करीब 10 बजे डाउन लाइन पर ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली मालगाड़ी से टकरा गई। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर मालगाड़ी को डाउन लाइन पर ही रोक दिया, लेकिन तब तक ट्रैक्टर-ट्रॉली उसकी चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे के बाद करीब एक घंटे तक रेल यातायात प्रभावित रहा। पुलिस और आरपीएफ ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटवाया। इस दौरान कुंभ डाउन एक्सप्रेस को लंभुआ रेलवे स्टेशन पर रोका गया। ट्रैक क्लीयर होने के बाद मालगाड़ी व ट्रेन को रवाना किया गया।
महारानी पश्चिम रेलवे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार चौहान ने बताया कि शेरपुर परसरामपुर गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर चालक अनधिकृत रूप से रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। तभी सुल्तानपुर से जौनपुर जा रही मालगाड़ी को आते देखकर ट्रैक्टर को ट्रैक पर छोड़ उसका चालक भाग निकला। मालगाड़ी चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को डाउन लाइन पर ही रोकने की कोशिश की। हालांकि ट्रैक्टर-ट्रॉली उसकी चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई।
दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटवाने के बाद मालगाड़ी जौनपुर भेजी गई। इसके बाद कुंभ डाउन एक्सप्रेस को रवाना किया गया। सुल्तानपुर आरपीएफ थाने के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार ने बताया कि ट्रैक्टर व ट्रॉली को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मालगाड़ी के इंजन का कुछ हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हुआ है।
Trending Videos