{"_id":"697a4eb77908ed9eaf0604bf","slug":"advocates-protest-against-the-new-ugc-rule-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-149026-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: यूजीसी की नए नियम के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: यूजीसी की नए नियम के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 28 Jan 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कादीपुर। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियम के विरोध में बुधवार को अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बद्री प्रसाद सिंह और सचिव मंगला प्रसाद तिवारी के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी उत्तम कुमार तिवारी को दिया।
अधिवक्ताओं ने कहा कि नए नियम उच्च शिक्षा व्यवस्था और सांविधानिक अधिकारों पर प्रतिकूल प्रभाव डालेगी। बिना व्यापक विमर्श और हितधारकों की सहमति के ऐसे नियम लागू करना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। बार अध्यक्ष बद्री प्रसाद सिंह ने कहा कि गाइडलाइन के कई प्रावधान अव्यावहारिक हैं। सचिव मंगला प्रसाद तिवारी ने बड़े आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता दयाराम पांडेय, जयशंकर तिवारी, विजय बहादुर सिंह, विजय शंकर पांडेय, उत्तम उपाध्याय, अशोक उपाध्याय, अरुण कुमार तिवारी, राजेश द्विवेदी, संतोष मिश्र, इंद्रेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
Trending Videos