सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   army soldier died in line of duty in Akhnoor Jammu His body reached village of sultanpur sparking outcry

UP News: जम्मू के अखनूर में ड्यूटी के दौरान सेना के जवान का निधन, गांव पहुंचा पार्थिव शरीर तो मची चीख पुकार

अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 03 Feb 2026 09:21 AM IST
विज्ञापन
सार

जम्मू के अखनूर में ड्यूटी के दौरान सेना के जवान का निधन हो गया। सुल्तानपुर के पैतृक गांव पार्थिव शरीर पहुंचा तो चीख पुकार मच गई। जवान के परिवार के लोग पीढ़ी दर पीढ़ी देश सेवा में लगे हुए हैं।आगे पढ़ें पूरी खबर...  

army soldier died in line of duty in Akhnoor Jammu His body reached village of sultanpur sparking outcry
भूपेंद्र कुमार सिंह का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

यूपी के सुल्तानपुर निवासी भारतीय सेना में तैनात भूपेंद्र कुमार सिंह (41) का ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। सोमवार की रात उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा तो चीख पुकार मच गई। लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे।

Trending Videos


भूपेंद्र कुमार सिंह गोसाईगंज क्षेत्र के बरुई गांव के रहने वाले थे। वर्तमान में वह जम्मू के अखनूर सेक्टर के ऑर्डिनेंस डिपो में तैनात थे। बताया गया कि शनिवार की रात ड्यूटी के दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार की सुबह उनकी सांसें थम गईं। सोमवार रात पार्थिव शरीर घर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि शनिवार देर रात पत्नी रूबी सिंह के पास सेना के अधिकारियों का फोन आया। उन्हें बताया गया कि तबीयत खराब होने पर भूपेंद्र कुमार सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार सुबह करीब 09 बजे उनकी सांसें थम गईं। खबर मिली तो परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। 

army soldier died in line of duty in Akhnoor Jammu His body reached village of sultanpur sparking outcry
बिलखते परिजन, व मौजूद गांव के लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भूपेंद्र के परिवार के लोग लंबे समय से देश सेवा से जुड़े हैं। पिता प्रसिद्ध नारायण सिंह भारतीय सेना से सेवानिवृत्त थे। उनके बड़े भाई रविंद्र कुमार सिंह भी ऑर्डिनेंस डिपो में सूबेदार मेजर के पद पर तैनात हैं। छोटे भाई सत्येंद्र सिंह भी सेना में हैं। एक भाई महेंद्र सिंह की मौत हो चुकी है।

छोटे भाई सत्येंद्र सिंह ने बताया कि पिता प्रसिद्ध नारायण सिंह वर्ष 1996 में सेवानिवृत्त हुए थे। उनका निधन हो चुका है। भूपेंद्र वर्ष 2003 में 18 वर्ष की आयु में सेना में भर्ती हुए थे। उनका विवाह वर्ष 2009 में हुआ था। उनकी बड़ी पुत्री शिल्पा सिंह (14), कक्षा 10 की छात्रा है। छोटा पुत्र शिवांश सिंह (08) कक्षा तीन का छात्र है। दोनों बच्चे अखनूर स्थित आर्मी स्कूल में पढ़ाई करते हैं। वह दोनों अपने माता-पिता के साथ वहीं रहते थे। 

बरुई गांव में भूपेंद्र की माता पुष्पा सिंह रहती हैं। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि भूपेंद्र का पार्थिव शरीर पैतृक गांव बरुई लाया गया। मंगलवार 10 बजे गांव के बरुई घाट पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ शव अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed