{"_id":"69c81e663c5db41a7a07b1aa","slug":"attacks-wife-with-axe-then-slits-his-own-throat-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-152921-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला फिर खुद का काटा गला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला फिर खुद का काटा गला
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 29 Mar 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
दोस्तपुर। पारिवारिक विवाद में संसारपुर निवासी चंद्रभान निषाद (32) ने अपनी पत्नी पूजा (28) पर शनिवार सुबह कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे पूजा गंभीर रूप से घायल हो गईं। आरोपी पति ने खुद का भी गला काटकर खुदकुशी करने की कोशिश की।
पुलिस ने चैनल तोड़कर दोनों घायलों को दोस्तपुर सीएचसी पहुंचाया। वहां से दोनों को जिला अस्पताल अंबेडकरनगर रेफर कर दिया गया। पूजा की मां की तहरीर पर दोस्तपुर थाने में आरोपी पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। कादीपुर के बेरामारुफपुर निवासी राम नेवाज की पत्नी निन्हा देवी के मुताबिक उनकी पुत्री पूजा की शादी चार वर्ष पहले संसारपुर निवासी उदयराज के पुत्र चंद्रभान से हुई। दो बच्चे भी हैं।
आरोप है कि उनका दामाद चंद्रभान निषाद नशे का आदी है। शनिवार भोर करीब चार बजे चंद्रभान ने उनकी पुत्री पूजा व दोनों बच्चों को कमरे में बंद करके अंदर से ताला लगा लिया। इसके बाद आरोपी ने पूजा पर चाकू व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में पूजा गंभीर रूप से घायल हो गई। इस दौरान आरोपी को भी चोट लगी है।
निन्हा देवी के अनुसार उनकी पुत्री पूजा उनके साथ ही बेरामारुफपुर में रहती थी। पांच दिन पहले आरोपी ससुराल ले आया था। दोस्तपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक अनिरुद्ध कुमार सिंह ने बताया कि निन्हा देवी की तहरीर पर आरोपी चंद्रभान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। कादीपुर क्षेत्राधिकारी विनय गौतम ने बताया कि अभी दोनों की हालत गंभीर है। स्थिति सामान्य होने पर बयान दर्ज किया जाएगा। इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos