{"_id":"6958069ea2af66da750331dd","slug":"bdo-responds-to-demand-from-village-development-officer-sultanpur-news-c-103-1-slp1004-147418-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: बीडीओ ने मांगा ग्राम विकास अधिकारी से जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: बीडीओ ने मांगा ग्राम विकास अधिकारी से जवाब
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 02 Jan 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
बीपी इंटर कॉलेज बूथ पर दावे-आपत्तियों को देखते बीएलओ व अन्य। संवाद
विज्ञापन
लंभुआ (सुल्तानपुर)। ढ़ेलहा गांव में परिवार रजिस्टर में छेड़छाड़ कर मतदाता सूची को प्रभावित करने के मामले में बीडीओ ने संबंधित ग्राम विकास अधिकारी से जवाब मांगा है। इसके अलावा जून 2025 से अभी तक उनके द्वारा जारी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, नाम संशोधन के बारे में विस्तृत आख्या तीन दिन में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। गांव में 12 अपात्रों को मतदाता बनाए जाने के मामले की जांच शुरू हो गई है।
बीडीओ अजीत विक्रम सिंह ने बताया कि ढ़ेलहा गांव के 12 अपात्राें का नाम कूटरचना कर जोड़े जाने के मामले की विस्तृत जांच कराई शुरू कर दी गई है। शुरुआत जांच में पता चला है कि ग्राम विकास अधिकारी ने बिना एडीओ पंचायत के अनुमति के ही राबिया बानो, सहीम, शाकिया बानो, आशीष सिंह सहित 12 लोगों के नाम जोड़े व जन्म तिथि में संशोधन किया है। यह भी जानकारी मिली है कि इस महत्वपूर्ण शासकीय कार्य में किसी बाहरी व्यक्ति का भी योगदान है। अनधिकृत व्यक्ति की पहचान की जा रही है।
पंचायत में मृतक, बाहरी, विवाहित व एक ही व्यक्ति दो बार बन गए मतदाता
सुल्तानपुर। दूबेपुर विकास खंड के बहलोलपुर निवासी विजय कुमार कश्यप ने प्रकाशित सूची पर शपथपत्र के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी को आपत्ति देते हुए आरोप लगाया कि गांव की मतदाता सूची में 16 नाबालिगों को मतदाता बना दिया गया है। 32 मृतकों को शामिल करते हुए 34 लोगों का नाम अनंतिम सूची में शामिल कर दिया गया है। बाहरी व विवाहिताओं को मिलाकर 92 लोगों को अनंतिम सूची में मतदाता बनाया गया है। डीएम ने मामले की जांच कराते हुए सत्यापन के निर्देश दिए हैं।
Trending Videos