{"_id":"699215d723001696f20cc077","slug":"bike-rider-dies-after-colliding-with-pickup-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-150348-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: पिकअप से टकराकर बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: पिकअप से टकराकर बाइक सवार की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 16 Feb 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कूरेभार। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के लिंक रोड पर सेउर गांव केे पास रविवार दोपहर पिकअप से टकराकर बाइक सवार मुजेश निवासी छात्र अयान (18) और उनके मौसेरे भाई बंधुआकला निवासी वैस खान (18) गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में अयान की घटनास्थल पर मौत हो गई। वहीं, वैस खान को कूरेभार सीएचसी से मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया।
परिजनों के मुताबिक मुजेश निवासी रशीद का पुत्र अयान रविवार सुबह मौसेरे भाई वैस खान के साथ बाइक से सेउर गांव में एक वैवाहिक कार्यक्रम में गया था। दोपहर दो बजे वह सेउर गांव से घर जाने के लिए निकला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक अयान चला रहा था। उसने हेलमेट नहीं पहना था। वैस खान बाइक पर पीछे बैठा था।
दोनों सेउर गांव से निकलकर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के लिंक मार्ग पर पहुंचे। बाइक तेज रफ्तार में थी। इस बीच गोल चक्कर के पास सामने से आ रही सरिया लदी पिकअप से अयान टकरा गया। बाइक सवार अयान पिकअप के नीचे फंस गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकाला।
तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। कूरेभार पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया। कूरेभार थानाध्यक्ष विजयंत मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
Trending Videos