सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Railway CHI's bag stolen in Sadbhavna, report filed

Sultanpur News: सद्भावना में रेलवे के सीएचआई का बैग चोरी, रिपोर्ट दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 16 Feb 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Railway CHI's bag stolen in Sadbhavna, report filed
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के विवेकनगर निवासी रोहित कुमार प्रभाकर सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। वह गत 12 जनवरी को सद्भावना डाउन एक्सप्रेस के एसी कोच में यात्रा के लिए मुरादाबाद से सुल्तानपुर स्टेशन आने के लिए निकले। जब ट्रेन मुसाफिरखाना रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो वह जाग गए। आरोप है कि तभी उनका बैग चोरी हो गया था।
Trending Videos

पीड़ित के अनुसार उनके बैग में पर्स में रखा 21 हजार रुपये, क्रेडिट, डेबिट कार्ड, रेलवे का पहचान पत्र और सामान रखे थे। बैग चोरी होने के एक सप्ताह बाद अज्ञात व्यक्ति ने क्रेडिट कार्ड का प्रयोग कर एक हजार रुपये का सामान खरीदा। उन्होंने दो फरवरी को जीआरपी थाना चारबाग में शिकायत दर्ज कराई। जीआरपी थानाध्यक्ष भोलाशंकर ने बताया कि चारबाग जीआरपी थाने से सुल्तानपुर जीआरपी को शिकायत भेजी गई है। तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रकरण की जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed