{"_id":"6992cde013d88e254a016bb4","slug":"video-saltanapara-ma-gal-ratakara-taraka-calka-ka-hataya-patana-sa-pachhatachha-jara-2026-02-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर में गला रेतकर ट्रक चालक की हत्या, पत्नी से पूछताछ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर में गला रेतकर ट्रक चालक की हत्या, पत्नी से पूछताछ जारी
यूपी के सुल्तानपुर में रविवार रात धारदार हथियार से गला रेतकर ट्रक चालक की हत्या कर दी गई। सोमवार की सुबह खबर फैली तो ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
घटना लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के मदनपुर पनियार गांव की है। गांव निवासी ट्रक चालक अमित सिंह (35) की हत्या की गई है। सोमवार सुबह खून से लथपथ शव घर के कमरे में पड़ा मिला। गांववालों को पता चला तो उन्होंने पुलिस और मुंबई में रहने वाले उसके भाई अजित सिंह को बताया।
सूचना पर पुलिस अधीक्षक चारू निगम पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची। उन्होंने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए हैं। पत्नी और युवक दीपक सिंह पर संदेह है। घटना के बाद से ग्रामीणों में कई तरह की चर्चाएं हैं।
एसपी ने बताया कि मृतक के भाई अजित सिंह ने अमित की पत्नी शिल्पी सिंह व उसके परिचित दीपक सिंह पर हत्या का संदेह जताया है। आसपास के लोगों से पूछताछ में यह बात सामने आई है कि दीपक सिंह व अमित दोस्त थे। दोनों ट्रक चलाते थे।
उन्होंने बताया कि अजित के आने पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। वारदात के खुलासे के लिए चार टीमें गठित की गई हैं। पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दीपक सिंह के बारे में भी पुलिस पता लगा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।