{"_id":"69921430581ed232a007c224","slug":"the-pontoon-bridge-over-the-gomti-river-will-be-removed-and-a-proposal-has-been-sent-for-its-permanent-construction-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-150321-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: हटेगा गोमती नदी पर बना पीपा पुल, स्थायी के लिए भेजा प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: हटेगा गोमती नदी पर बना पीपा पुल, स्थायी के लिए भेजा प्रस्ताव
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 16 Feb 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
मुरारचक गांव के घाट पर बना पीपा पुल। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कादीपुर और लंभुआ तहसील के बीच मुरारचक गांव में गोमती नदी पर बने पीपा पुल को हटाया जाएगा। सेतु निगम ने घाट पर स्थायी पुल बनाने के लिए 33 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा है। स्वीकृति के बाद पुल बनने से आवागमन में लोगों को सहूलियतें मिल सकेंगी। आसानी से बड़े वाहन भी दोनों तरफ से गुजर सकेंगे।
कादीपुर की तरफ कटसारी और लंभुआ की ओर मुरारचक गांव के घाट पर पांच साल पहले लोगों की मांग पर लोक निर्माण विभाग खंड तीन ने पीपा पुल बनवाया था। तभी से पीपा पुल के रास्ते हल्के चार पहिया वाहनों, बाइक, साइकिल सवार व पैदल लोग आवागमन कर रहे हैं। बारिश में नदी का जलस्तर बढ़ने पर पीपा पुल विभाग की ओर से हटा दिया जाता है। करीब तीन माह तक लोगों को करीब 10 से 12 किमी घूमकर धोपाप और डेवाढ़ घाट पर बने स्थायी पुल से बारिश के दिनों में आवागमन करना पड़ता है।
बारिश के बाद पीपा पुल फिर बनाने पर विभाग को अतिरिक्त खर्च करने के साथ नदी की जलकुंभी की कई बार सफाई करनी पड़ रही है। लोगों की ओर से लगातार की जा रही मांग को देखते हुए सेतु निगम ने इस पर मुरारचक घाट पर पीपा की जगह स्थायी पुल बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। पीपा पुल को देखते हुए शासन से स्वीकृति मिलने के आसार हैं। जिससे आवागमन की समस्याएं दूर हो सकेंगी।
प्रस्ताव में लिंक मार्ग का भी कार्य शामिल
सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक प्रशांत सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर प्रस्ताव भेजा गया है। प्रस्ताव में पुल के साथ लिंक मार्ग का कार्य भी शामिल है। मंजूरी मिलने पर कार्य कराया जाएगा।
Trending Videos