फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Brother-in-law murdered sister's husband; four arrested

Sultanpur News: साले ने की थी जीजा की हत्या, चार गिरफ्तार

Sun, 09 Aug 2026 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 09 Aug 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law murdered sister's husband; four arrested
 पुलिस हिरासत में हत्यारोपी मोहम्मद हुसैन (बाएं), सलमानुल हक (काली टी शर्ट में), सलमान (सफेद शर
सुल्तानपुर। 48 लाख रुपये की जमीन... दो लाख रुपये एडवांस...और रकम पर नजर। पुलिस के मुताबिक, इसी लालच में साले सलमानुल हक ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर जीजा मोहम्मद साकिब (25) की दो अगस्त की रात हत्या कर दी।
विज्ञापन


दोस्त सलमान ने पहले शराब पिलाई और फिर गांव के बाहर ले जाकर वहां पहले से तीन साथियों ने मिलकर दुपट्टे से उसका गला कस दिया। हत्या के बाद शव को लोलेपुर स्थित जल निगम के एसटीपी प्लांट में फेंक दिया। तीन अगस्त की सुबह शव मिला। शनिवार को पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए साकिब के साले समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में कोतवाली देहात के नकराही निवासी सलमान अहमद, लोलेपुर निवासी मोहम्मद हुसैन, मोहम्मद जीशान और साकिब का सगा साला सलमानुल हक निवासी नेकराही शामिल हैं। सलमान अहमद साकिब का दोस्त भी था। पुलिस ने चारों को शनिवार सुबह लोलेपुर चौहानी से अयोध्या-प्रयागराज बाईपास जाने वाली सड़क पर विनोबापुरी के महुए के बाग से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नानी ने दी थी जमीन : पुलिस के अनुसार, मोहम्मद साकिब (25) मूलरूप से गोसाईंगंज के फरीदीपुर का रहने वाला था। बचपन से ही लोलेपुर चौहानी स्थित अपने ननिहाल में रह रहा था। नानी ने उसे मकान और पांच बिस्वा जमीन दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed