सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Businessman Attacked with Pistol Butt; Cash and Chain Looted

Sultanpur News: व्यापारी पर पिस्तौल की बट से हमला, नकदी व चेन लूटी

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 13 Apr 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Businessman Attacked with Pistol Butt; Cash and Chain Looted
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के चुनहा इलाके में रविवार दोपहर बिल्डिंग मटेरियल के व्यापारी पर पिस्तौल की बट व डंडे से हमला कर 63,200 रुपये नकदी व सोने की चेन लूट ली गई। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
Trending Videos




करौंदिया निवासी रमाकांत शर्मा के मुताबिक उनके पुत्र आयुष शर्मा की चुनहा के पास बिल्डिंग मटेरियल की दुकान है। रविवार दोपहर भट्ठी जरौली निवासी दिलशाद और एक अज्ञात व्यक्ति बाइक से उनकी दुकान पर पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने आयुष से पैसे मांगे। पैसे देने से मना करने पर दिलशाद ने पिस्तौल की बट से आयुष पर हमला कर दिया। उसके साथ मौजूद अज्ञात व्यक्ति ने भी डंडे से आयुष को घायल कर दिया। हमलावर आयुष की सोने की चेन और 63,200 रुपये लूटकर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल आयुष को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सीओ नगर सौरभ सामंत ने बताया कि रमाकांत शर्मा की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed