सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Cable box burnt out; population of 50,000 in distress

Sultanpur News: केबल बॉक्स जला, 50 हजार की आबादी बेहाल

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 22 Jun 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Cable box burnt out; population of 50,000 in distress
विज्ञापन
अलीगंज। असरोगा पावर हाउस से जुड़े बंधुआकला रेलवे स्टेशन के पास शनिवार दोपहर दो बजे से चली तेज हवा के दौरान हाईटेंशन लाइन का केबल बॉक्स तेज आवाज के साथ जल गया। उपकेंद्र से आपूर्ति ठप हो गई। उपकेंद्र से जुड़ी 50 हजार की आबादी 24 घंटे से बिजली संकट झेल रही है। विद्युत निगम के कर्मी फॉल्ट को ठीक करने में जुटे हैं। 24 घंटे में आपूर्ति बहाल नहीं होने से ग्रामीणों में रोष है।

असरोगा पावर हाउस से हसनपुर, मनियारपुर, तिवारीपुर, बंधुआकला, जूड़ूपुर, साहाबागंज, ढाहा फिरोजपुर, अलीगढ़ जैसी बड़ी बाजार व गांव की आपूर्ति होती है। शनिवार दोपहर दो बजे से खराब लाइन रविवार शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति नहीं हो सकी। बिजली संकट से घरों में लगी पानी की टंकियां खाली हो चुकी हैं। इन्वर्टर भी बंद हो गए हैं। मोबाइल चार्ज करने से लेकर फसलों की सिंचाई तक प्रभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुहर्रम का त्योहार भी चल रहा है। इन सबके बीच बिजली बाधित होने से लोगों में विद्युत वितरण निगम के प्रति आक्रोश है। एसडीओ सौरभ दीक्षित ने बताया की फॉल्ट दूर करने के लिए टीम कार्य कर रही है। जल्दी ही आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed