{"_id":"6a38eb97df493eea1e0f94af","slug":"video-video-thava-vakashha-parajata-hara-icachha-para-kara-thata-ha-ya-vakashha-thara-thara-sa-tharashana-ka-le-aata-ha-sharathathhal-2026-06-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: देव वृक्ष पारिजात: हर इच्छा पूरी कर देता है ये वृक्ष, दूर-दूर से दर्शन के लिए आते हैं श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: देव वृक्ष पारिजात: हर इच्छा पूरी कर देता है ये वृक्ष, दूर-दूर से दर्शन के लिए आते हैं श्रद्धालु
सुल्तानपुर। जिले में एक प्राचीन देव वृक्ष पारिजात मौजूद है। यह वृक्ष स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर पर एक महत्वपूर्ण धरोहर के रूप में जाना जाता है। सिविल लाइन में गोमती नदी किनारे जिला उद्याेग केंद्र कार्यालय परिसर में मौजूद इस पारिजात वृक्ष को हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र माना जाता है। इसे स्वर्ग से पृथ्वी पर लाया गया एक दिव्य वृक्ष कहा जाता है। वृक्ष के फूल रात में खिलते हैं और सुबह होते ही झड़ जाते हैं। यह पारिजात वृक्ष अपनी आयु और महत्व के कारण विशेष है। यह कई पीढ़ियों से लोगों की आस्था का केंद्र रहा है। पारिजात वृक्ष का उल्लेख विभिन्न धार्मिक ग्रंथों में मिलता है। इसे इच्छापूर्ति करने वाला वृक्ष भी माना जाता है। आसपास जिलों के पर्यटक और श्रद्धालु इस दिव्य वृक्ष के दर्शन के लिए आते हैं। परिक्रमा कर अपनी मनौतियां मानते हैं। मनौती पूरी होने पर यहां यज्ञ अनुष्ठान भी करते हैं। हर महीने की एकादशी पर यहां आरती होती है। सावन महीने में यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। इसके अलावा महाशिवरात्रि को भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।