{"_id":"6a38daf8ced167119d0c0bed","slug":"video-saltanapara-ma-jhaugdhaya-ma-mal-matathatao-ka-bhara-hae-sakaugdha-farama-6-vayavasatha-para-utha-saval-2026-06-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर में झाड़ियों में मिले मतदाताओं के भरे हुए सैकड़ों फॉर्म-6, व्यवस्था पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर में झाड़ियों में मिले मतदाताओं के भरे हुए सैकड़ों फॉर्म-6, व्यवस्था पर उठे सवाल
सुल्तानपुर में भारत निर्वाचन आयोग की मतदाता पंजीकरण व्यवस्था में बड़ी लापरवाही सामने आई है। लंभुआ कस्बा के दियरा रोड के पास हाईवे किनारे झाड़ियों में मतदाता पंजीकरण के सैकड़ों भरे हुए फॉर्म-6 पड़े मिले। इन फॉर्मों में मतदाताओं की निजी जानकारियों के साथ आधार कार्ड समेत अन्य दस्तावेजों की छायाप्रतियां भी लगी हुई थीं।
बरामद फॉर्मों में अधिकांश आवेदन लंभुआ कस्बे के गोसाईं का पूरा (गांधी नगर) क्षेत्र के मतदाताओं से जुड़े बताए जा रहे हैं। खुले में पड़े इन दस्तावेजों को देखकर स्थानीय लोगों में नाराजगी फैल गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दी, जिसके बाद निर्वाचन विभाग में भी हड़कंप मच गया।
फॉर्म-6 में मतदाता का नाम, पता, उम्र, मोबाइल नंबर सहित कई महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज होती हैं। इसके साथ लगे पहचान संबंधी दस्तावेजों के खुले में मिलने से डेटा की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। निर्वाचन प्रक्रिया में ऐसे दस्तावेजों को सुरक्षित रखने के लिए स्पष्ट नियम और प्रोटोकॉल तय हैं, लेकिन सैकड़ों फॉर्मों का इस तरह सड़क किनारे मिलना पूरी व्यवस्था की निगरानी पर सवाल खड़े करता है।
लापरवाही किस स्तर पर हुई, फॉर्म यहां तक कैसे पहुंचे और इसके लिए जिम्मेदार कौन है, इसकी जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मतदाताओं की निजी जानकारी की सुरक्षा में ऐसी चूक गंभीर मामला है और जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
लम्भुआ एसडीएम प्रीति जैन ने बताया कि मामले का संज्ञान लिया गया है। जांच शुरू कर दी गई है। लापरवाही सामने आने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।