सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Sultanpur: Hundreds of voter Form-6s found dumped in bushes

बड़ी लापरवाही : झाड़ियों में पड़े मिले मतदाताओं के सैकड़ों फॉर्म-6, निर्वाचन व्यवस्था पर उठे सवाल, मचा हड़कंप

अमर उजाला नेटवर्क, लभ्भुआ (सुल्तानपुर) Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Mon, 22 Jun 2026 12:26 PM IST
विज्ञापन
सार

फॉर्म-6 में मतदाता का नाम, पता, उम्र, मोबाइल नंबर सहित कई महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज होती हैं। इसके साथ लगे पहचान संबंधी दस्तावेजों के खुले में मिलने से डेटा की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

Sultanpur: Hundreds of voter Form-6s found dumped in bushes
झाड़ियों में पड़े पाए गए फॉर्म-6 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

भारत निर्वाचन आयोग की मतदाता पंजीकरण व्यवस्था में बड़ी लापरवाही सामने आई है। लंभुआ कस्बे के दियरा रोड के पास हाइवे किनारे झाड़ियों में मतदाता पंजीकरण के सैकड़ों भरे हुए फॉर्म-6 पड़े मिले। इन फॉर्मों में मतदाताओं की निजी जानकारियों के साथ आधार कार्ड समेत अन्य दस्तावेजों की छायाप्रतियां भी लगी हुई थीं।


बरामद फॉर्मों में अधिकांश आवेदन लंभुआ कस्बे के गोसाईं का पूरा (गांधी नगर) क्षेत्र के मतदाताओं से जुड़े बताए जा रहे हैं। खुले में पड़े इन दस्तावेजों को देखकर स्थानीय लोगों में नाराजगी फैल गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दी, जिसके बाद निर्वाचन विभाग में भी हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फॉर्म-6 में मतदाता का नाम, पता, उम्र, मोबाइल नंबर सहित कई महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज होती हैं। इसके साथ लगे पहचान संबंधी दस्तावेजों के खुले में मिलने से डेटा की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। निर्वाचन प्रक्रिया में ऐसे दस्तावेजों को सुरक्षित रखने के लिए स्पष्ट नियम और प्रोटोकॉल तय हैं, लेकिन सैकड़ों फॉर्मों का इस तरह सड़क किनारे मिलना पूरी व्यवस्था की निगरानी पर सवाल खड़े करता है।
विज्ञापन


लापरवाही किस स्तर पर हुई, फॉर्म यहां तक कैसे पहुंचे और इसके लिए जिम्मेदार कौन है, इसकी जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मतदाताओं की निजी जानकारी की सुरक्षा में ऐसी चूक गंभीर मामला है और जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

लम्भुआ एसडीएम प्रीति जैन ने बताया कि मामले का संज्ञान लिया गया है। जांच शुरू कर दी गई है। लापरवाही सामने आने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed