सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Two youths riding a motorcycle lost their lives after being struck by an unidentified vehicle.

Sultanpur News: अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवकों ने दम तोड़ा

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 22 Jun 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Two youths riding a motorcycle lost their lives after being struck by an unidentified vehicle.
करौंदीकला के सम्हौली गांव में रोते-बिलखते परिजन। स्रोत-ग्रामीण
विज्ञापन
करौंदीकला। सूरापुर-इब्राहिमपुर मार्ग पर हरीपुर प्राथमिक विद्यालय के सामने शनिवार रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार सम्हौली निवासी भोला गौतम (22) और उनके चचेरे भाई रोहित (20) की मौत हो गई। बाइक सवार भोला अपने पिता की दवा लेकर लौट रहे थे। वहीं, अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक अन्य बाइक सवार युवक भी मामूली रूप से घायल हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना रात 10:15 बजे हुई। बाइक भोला चला रहे थे। उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। रोहित बाइक पर उनके पीछे बैठा था। दोनों करौंदीकला बाजार की ओर से आ रहे थे। रास्ते में हरीपुर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों घायल अवस्था में सड़क के किनारे पड़े थे। ग्रामीणों ने दुर्घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने तक दोनों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि भोला के पिता जियालाल की तबीयत खराब थी। भोला व उनके चचेरे भाई रोहित घर से बाइक से रात करीब नौ बजे उनकी दवा लेने के लिए करौंदीकला बाजार गए थे। वहां से लौटते समय दुर्घटना हो गई। करौंदीकला थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


परिवार में मची चीख-पुकार
भोला व रोहित मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। दोनों अविवाहित थे। भोला के पिता की तबीयत कुछ दिनों से खराब चल रही है। भोला दो भाइयों में छोटा था। वहीं, रोहित तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उन दोनों की मौत से परिवार में चीख-पुकार मची है।

डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार दो युवक घायल
सेमरी बाजार। अंबेडकरनगर जिले के बेवाना के ज्ञानपुर निवासी दर्शन कुमार (22) अपने दोस्त मोहित जायसवाल (24) निवासी कुच्चा, बेवाना के साथ रविवार सुबह करीब सात बजे बाइक से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के रास्ते कूरेभार से अपने जिले जाने के लिए निकले। बाइक दर्शन कुमार चला रहे थे। वह हेलमेट लगाए हुए थे। जयसिंहपुर के रामनाथपुर गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। यूपीडा कर्मियों ने घायलों को सीएचसी दोस्तपुर पहुंचाया। जयसिंहपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विवेक राय ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी नहीं मिली है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed