{"_id":"6a38c5212f9b1265860ea6c1","slug":"video-saltanapara-ma-bl-na-cakana-para-hatal-ma-vavatha-cara-yavaka-ka-pataii-tha-asapatal-ma-bharata-2026-06-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर में बिल न चुकाने पर होटल में विवाद, चार युवकों की पिटाई, दो अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर में बिल न चुकाने पर होटल में विवाद, चार युवकों की पिटाई, दो अस्पताल में भर्ती
सुल्तानपुर में रेलवे स्टेशन के पास रविवार देर रात एक होटल में खाना खाने के बाद बिल न चुकाने को लेकर विवाद हो गया। यह विवाद मारपीट में बदल गया। इसमें चार युवकों की पिटाई की गई। गंभीर चोट लगने पर दो को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में हस्तक्षेप करते हुए होटल मालिक और उनके भतीजे को हिरासत में लिया है।
घटना कोतवाली नगर के रेलवे स्टेशन रोड स्थित होटल पर हुई। होटल संचालक, स्टाफ और आसपास के लोगों ने मिलकर धर्मात्मा सिंह, विपिन पांडेय और उनके दो अन्य साथियों की पिटाई की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लक्ष्मी होटल के मालिक पूरन पोपटानी तथा उनके भतीजे हर्षित पोपटानी को हिरासत में ले लिया। मारपीट में घायल धर्मात्मा सिंह और विपिन पाण्डेय को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर ने बताया कि उनकी स्थिति सामान्य है।
होटल मालिक पूरन पोपटानी के अनुसार, चारों युवक शराब के नशे में होटल आए और खाना खाया। बिल चुकाने की बात पर विपिन पांडेय ने कथित तौर पर एक भाजपा नेता को फोन कर होटल मालिक से बात करने को कहा। जब होटल मालिक ने बात करने से इनकार कर दिया और पैसे मांगे, तो युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी।
आरोप है कि विपिन पांडेय, धर्मात्मा सिंह और उनके साथियों ने उग्र होकर होटल मालिक और कर्मचारियों से मारपीट करने का प्रयास किया। इसी दौरान आसपास के लोग और वहां से गुजर रही भीड़ ने इन युवकों की पिटाई कर दी। पुलिस ने कोतवाली में भी हुए हंगामे को शांत कराया।
घायल विपिन पांडेय भाजपा नेता का समर्थक है और उन्हीं के साथ रहता है। सीओ नगर सौरभ सामंत ने बताया कि होटल मालिक सहित दो लोगो को हिरासत में लिया गया है। तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।