सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Cable burnt due to short circuit; power supply to 100 homes disrupted

Sultanpur News: शॉर्ट सर्किट से केबल जला, 100 घरों की बिजली रही ठप

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 16 Jun 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Cable burnt due to short circuit; power supply to 100 homes disrupted
. घासीगंज मोहल्ले में टूटकर गिरा एलटी लाइन का बंच केबल। स्रोत- बिजली विभाग
विज्ञापन
दूबेपुर। टीपीनगर उपकेंद्र के बाबाजीपुरम फीडर से जुड़े घासीगंज मोहल्ले में मंगलवार दोपहर एलटी लाइन का बंच केबल जलकर गिरने से करीब 100 घरों की बिजली आपूर्ति साढ़े तीन घंटे बाधित रही। भीषण गर्मी के बीच अचानक बिजली गुल होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य शुरू कराया।

ट्रांसपोर्टनगर से सटे घांसीगंज मोहल्ले में स्थापित 250 केवीए ट्रांसफार्मर से निकली एलटी लाइन के बंच केबल में दोपहर करीब 2:30 बजे मदरसे के पास शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। देखते ही देखते केबल जलकर गिर गया। जिससे मोहल्ले के लगभग आधे हिस्से की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। दोपहर के समय बिजली कटने से उपभोक्ता उमस और गर्मी से बेहाल रहे। स्थानीय लोगों ने विभाग को सूचना दी, जिसके बाद कर्मचारी मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त केबल को बदलने व जोड़ने का काम शुरू किया। अवर अभियंता प्रवीण त्रिपाठी ने बताया कि मरम्मत कार्य पूरा कर शाम करीब छह बजे बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


धम्मौर में तीसरे दिन भी बिजली संकट
धम्मौर। क्षेत्र में लगातार तीसरे दिन बिजली संकट बना रहने से ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि फाॅल्ट आने पर समय से समाधान नहीं किया जाता, जिससे कई गांवों की आपूर्ति लंबे समय तक प्रभावित रहती है। अवर अभियंता सचिन यादव ने बताया कि बाजार क्षेत्र में तार टूटने से आपूर्ति बाधित हुई थी। फाॅल्ट दूर कर बिजली बहाल करा दी गई है। शिकायतों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed