{"_id":"6a3197c28afdf5e2740c5df9","slug":"cousin-of-youth-who-drowned-in-gomti-river-also-passes-away-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-158552-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: गोमती नदी में डूबे युवक के ममेरे भाई ने भी तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: गोमती नदी में डूबे युवक के ममेरे भाई ने भी तोड़ा दम
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भदैंया। कोतवाली देहात के बभनगवां के चचेरिया घाट पर सोमवार देर शाम नहाते समय कादीपुर के बनकेपुर निवासी मुकुल मिश्र (18) व उनके मामा बभनगवां निवासी पवन तिवारी के पुत्र अतुल तिवारी (16) गोमती नदी में डूब गए। ग्रामीणों ने दोनों को नदी से निकालकर सीएचसी पहुंचाया। वहां मुकुल को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया था। वहीं, अतुल को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। उनकी भी लखनऊ जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
ग्रामीणों के अनुसार चचेरिया घाट पर सोमवार देर शाम नहाते समय बभनगवां निवासी सुशील का बेटा संस्कार नदी में डूबने लगा। अतुल व उसकी बुआ के बेटे मुकुल उसे बचाने के लिए आगे बढ़े। तीनों नदी में डूब गए। ग्रामीणों ने संस्कार को सकुशल निकाल नदी से बाहर निकाला गया। बेहोशी की हालत में मुकुल व अतुल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदैंया पहुंचाया गया। चिकित्सक ने मुकुल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, लखनऊ ले जाते समय रास्ते में अतुल ने भी दम तोड़ दिया।
मंगलवार को अतुल व मुकुल के शव का संस्कार उनके पैतृक गांव में किया गया। अतुल के बाबा अनुग्रह तिवारी की पांच दिन पहले मौत हो गई थी। अतुल व मुकुल की मौत से दोनों परिवार में चीख-पुकार मची है। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि शव को परिजनों की सुपुर्दगी में दिया गया है।