सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Action against AITP buses: four impounded, nine challaned

Sultanpur News: एआईटीपी बसों पर कार्रवाई, चार जब्त, नौ का चालान

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 17 Jun 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Action against AITP buses: four impounded, nine challaned
विज्ञापन
सुल्तानपुर। परिवहन आयुक्त के निर्देश पर अखिल भारतीय टूरिस्ट परमिट (एआईटीपी) वाली बसों के खिलाफ मंगलवार को एक दिवसीय प्रवर्तन अभियान चलाया गया। इन बसों की ऑनलाइन सीटवार बुकिंग कर स्टेज कैरिज बसों की तरह संचालन की शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद चार बसों को जब्त किया गया और नौ का चालान किया गया। इसके अतिरिक्त मोटर वाहन अधिनियम के तहत 15 अन्य वाहनों का भी चालान किया गया।

अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना था। इस दौरान चालकों को सुरक्षित बस चलाने के संबंध में विशेष रूप से जागरूक किया गया। गलत साइड ड्राइविंग करने वाले चालकों और बिना हेलमेट के बाइक चालकों को भी सुरक्षित सफर के लिए नियमों का पालन करने की अहमियत को बताया गया। यह अभियान जिले के लोहरामऊ बाईपास, पयागीपुर चौराहा, अमहट चौराहा, गुप्तारगंज और सेमरी सहित कई स्थानों पर चला। अभियान में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) भूपेश कुमार गुप्ता, यात्री/मालकर अधिकारी शैलेंद्र कुमार तिवारी, यातायात निरीक्षक राम निरंजन और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेश चंद्र यादव सहित अन्य लोगशामिल रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed