सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   17-member team selected for state-level Pencak Silat competition

Sultanpur News: राज्य स्तरीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता के लिए 17 सदस्यीय टीम का चयन

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 16 Jun 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
17-member team selected for state-level Pencak Silat competition
 पेंचक सिलाट राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित ​खिलाड़ी। स्रोत- ​खेल संगठन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले की 17 सदस्यीय पेंचक सिलाट टीम का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हो गया है। प्रतियोगिता लखनऊ के चौक स्टेडियम में 19 और 20 जून को आयोजित की जाएगी। टीम का अंतिम चयन मंगलवार को किया गया।

पेंचक सिलाट स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश की ओर से यह आयोजन होगा। जिसमें सीनियर, जूनियर, सब-जूनियर और सिंगा मकान जैसी विभिन्न श्रेणियों में मुकाबले होंगे। पेंचक सिलाट एसोसिएशन ऑफ सुल्तानपुर के अध्यक्ष गिरिजा शंकर पांडेय ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि ये खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपना भाग्य आजमाएंगे। उन्होंने टीम के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई। संघ के सचिव अभिनव कुमार पांडेय, त्रिभुवन सिंह पब्लिक स्कूल के निदेशक प्रशांत सिंह, राधा रानी बालिका इंटर कॉलेज की प्राचार्य बिंदु श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन खिलाड़ियों का हुआ चयन
सुल्तानपुर की टीम में कुल 17 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इनमें अयान खान, अली खान, गुलाम अशरफ, शाद, प्रिंस पाल, उत्कर्ष कुमार और अविरल वर्मा शामिल हैं। युग सिंह, वैष्णवी दुबे, अपेक्षा सिंह, कोमल, काजोल, विभा, जिया, जूही, अनन्या और शिक्षा भी टीम का हिस्सा हैं। ये सभी खिलाड़ी राज्य स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। इन खिलाड़ियों ने चयन प्रक्रिया में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed