सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Jewelry stolen after breaking into a bullion shop

Sultanpur News: सराफा की दुकान में सेंध लगाकर जेवर चोरी

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 16 Jun 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Jewelry stolen after breaking into a bullion shop
गोसाईगंज के मिश्रौली चौराहे पर सराफा की दुकान में जांच करती फॉरेंसिक टीम। -स्रोत-ग्रामीण
विज्ञापन
गोसाईगंज। मिश्रौली चौराहे स्थित एक सराफा की दुकान की दीवार में सेंध लगाकर घुसे चोरों ने 1.50 लाख रुपये के जेवर पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी लोगों को मंगलवार सुबह हुई। पीड़ित व्यापारी ने वारदात की जानकारी पुलिस को दी है।

मिश्रौली गांव निवासी अनिल सोनी की स्थानीय कस्बा में सराफा की दुकान है। अनिल सोनी ने बताया कि सोमवार को दुकान बंद कर अपने घर चले गए। मंगलवार सुबह जब वह दुकान खोले तो उन्हें दुकान में सारा सामान बिखरा मिला। दुकान के पीछे की दीवार में सेंध लगी दिखाई दी। आरोप है कि चोरों ने सोने-चांदी के करीब 1.50 लाख रुपये की कीमत के जेवर चोरी कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। गोसाईगंज थानाध्यक्ष अखंडदेव मिश्र ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की है। तहरीर मिल गई है। प्रकरण की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed