{"_id":"6a3195250fe25240470a26c6","slug":"athletes-practiced-yoga-for-a-healthy-body-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-158554-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: निरोगी काया के लिए खिलाड़ियों ने किया योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: निरोगी काया के लिए खिलाड़ियों ने किया योग
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 16 Jun 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के क्रम में मंगलवार को पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में मास्टर ट्रेनर सुनील दत्त तिवारी व क्रीड़ाधिकारी राजेश सोनकर के मार्गदर्शन में योगाभ्यास कराया गया। उपस्थित खिलाड़ियों और खेल प्रशिक्षकों को योग क्रियाओं में भस्त्रिका,कपालभाति , अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, ओम नाद,यौगिक जॉगिंग, सूक्ष्म व्यायाम,वज्रासन, पद्मासन,उत्थित पद्मासन, गौमुखासन, शशांकासन,मंडूकासनसिंघासन,हास्यासन, भुजंगासन, हस्त उत्तानासन का अभ्यास कराया गया।
शिविर में स्वस्थ रहने के लिए जरूरी खानपान के बारे में भी जानकारी दी गईं। साथ ही लोगों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया। वहीं पयागीपुर के पास श्यामनगर मैदान में जिला कबड्डी एसोसिएशन की ओर से सात दिवसीय निशुल्क योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। संगठन के सचिव महेश कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों के शारीरिक, मानसिक व बौद्धिक विकास को जागृत करना है। योग प्रशिक्षक संजू मिश्रा व अवधेश मिश्रा ने मौजूद लोगों को योग एवं प्राणायाम की क्रियाएं कराईं।