{"_id":"69f396ddbeebbf6b680e9806","slug":"calling-the-dm-proves-costly-action-taken-against-home-guard-sultanpur-news-c-103-1-slp1004-155323-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: डीएम को फोन पड़ा भारी, होमगार्ड पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: डीएम को फोन पड़ा भारी, होमगार्ड पर कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 30 Apr 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। एक फोन कॉल ने जिले में पूरी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। गांव में आग लगने की सूचना देने के लिए जिलाधिकारी के सरकारी नंबर पर संपर्क करना एक होमगार्ड को महंगा पड़ गया। विभाग ने अनुशासनहीनता मानते हुए उसे कारण बताओ नोटिस थमा दिया और तत्काल प्रभाव से ड्यूटी व परेड से हटा दिया।
मामला 26 अप्रैल की रात का है। एडिशनल कमांडेंट के अनुसार, होमगार्ड गजेंद्र ने डीएम के सीयूजी नंबर पर बार-बार कॉल कर अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया। कंपनी प्रभारी के संपर्क करने पर भी उसका व्यवहार संतोषजनक नहीं रहा। 28 अप्रैल को कार्यालय में पेशी के दौरान अनुशासनहीनता के आरोप दोहरा, जिसके बाद कार्रवाई की गई। उधर, गजेंद्र का कहना है कि गांव में शॉर्ट सर्किट से आग लगने पर उसने अधिकारियों को सूचना देने की कोशिश की, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।
मजबूरी में जिलाधिकारी के नंबर पर कॉल किया। आरोप है कि इसके बाद एक लिपिक ने उसे फटकार लगाई और व्यक्तिगत काम न करने की नाराजगी में फंसाया गया। उसने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। होमगार्ड कमांडेंट नीता भारती ने बताया कि होमगार्ड गजेंद्र पर विभागीय कार्रवाई की बात निराधार है।
Trending Videos