फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Case diary summoned in Azad Verma murder case

Sultanpur News: आजाद वर्मा हत्याकांड में केस डायरी तलब

Sat, 08 Aug 2026 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 08 Aug 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Case diary summoned in Azad Verma murder case
सुल्तानपुर। आजाद वर्मा हत्याकांड में मृतक के मृत्युपूर्व बयान को नजरअंदाज करने व लचर तफ्तीश का आरोप लगाते हुए वादी बादल वर्मा की ओर से मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नवनीत सिंह की अदालत में मॉनिटरिंग अर्जी दी गई है। अदालत ने प्रकरण की जांच से जुड़ी केस डायरी विवेचक से तलब की है।
विज्ञापन


गोसाईगंज के जासापारा-कारीबहार निवासी वादी बादल वर्मा ने गत 28 जून की घटना बताते हुए स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। वादी के आरोप के मुताबिक उनके गांव निवासी आरोपी अशोक पांडेय, राज नारायण पांडेय, अनुराग पांडेय, रूपम पांडेय व स्थानीय थाने के नरायनपुर निवासी सत्यम पांडेय व कोतवाली देहात थाने के बभनगवां निवासी सूरज पांडेय ने रंजिश में उनके भाई आजाद वर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस नामजद आरोपी अशोक पांडेय, अनुराग पांडेय, रूपम पांडेय, सत्यम पांडेय, सूरज पांडेय व गांव निवासी अभिषेक वर्मा नाम के दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इस मामले की जांच गोसाईगंज थाने से हटाकर एसओ अखंडनगर धीरेंद्र वर्मा को सौंपी गई है। वादी पक्ष के आरोप के मुताबिक आरोपियों के दबाव में विवेचना को प्रभावित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed