{"_id":"69ff7b07152b74c46e03c824","slug":"complaints-remained-unresolvedfar-from-being-resolved-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-155922-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: शिकायतें रहीं बदस्तूर...निस्तारण से रहीं कोसों दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: शिकायतें रहीं बदस्तूर...निस्तारण से रहीं कोसों दूर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 09 May 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
धम्मौर में शिकायत सुनाते फरियादी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में शिकायतों की भरमार रही, लेकिन उनके निस्तारण का अनुपात कम रहा। अधिकांश शिकायतें पुरानी थी, जिनका निस्तारण कई बार शिकायतों के बाद भी नहीं हो सका। राजस्व व भूमि विवाद की शिकायतें ज्यादा आईं, जिनमें पुलिस और राजस्व टीम मौके पर भेजकर समस्या सुलझाने का भरोसा दिया गया।
केस- 1
बैनामे की जमीन पर नहीं मिल रहा कब्जा
कुड़वार। थानाध्यक्ष तरुण पटेल व बीडीओ विवेक कटियार समस्या निस्तारण करते दिखे। समाधान दिवस में मसेतवा से आए राधेश्याम ने बैनामे की जमीन पर कब्जा दिलाने की फरियाद की। कई बार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है, अधिकारियों ने जल्द समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। धरावां निवासी नूरुल हसन ने यूकेलिप्टस का पेड़ कटवाने का निवेदन किया। बताया कि डीएम से लेकर पुलिस अधीक्षक और संपूर्ण समाधान दिवस में कई शिकायतों के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। थानाध्यक्ष तरुण पटेल ने कहा कि मौके पर टीम भेजकर शिकायतों का निस्तारण कराया जाएगा। संवाद
..
केस- 2
खेत में बोरिंग नहीं कराने दे रहे विपक्षी
धम्मौर। थाना परिसर में शनिवार को प्रभारी निरीक्षक विपेंद्र कुमार वर्मा और राजस्व निरीक्षक वासुदेव तिवारी जन शिकायतों को सुनते मिले। देवराहर निवासी दुखीराम ने शिकायत करते हुए कहा कि विपक्षी उन्हें अपने खेत में सिंचाई के लिए बोरिंग नहीं करने दे रहे हैं। निगोलिया निवासी पूनम ने आरोप लगाया कि विपक्षी उनके घर के सामने की जमीन पर जबरन कब्जा कर रहे हैं। विरोध करने पर धमकी देते हैं। देहली मुबारकपुर निवासी जहीर खान ने चकमार्ग पर कब्जा कर आवागमन बाधित किए जाने की शिकायत की। अर्जुनाई भांई निवासी देवराज ने आरोप लगाया कि विपक्षी उनकी खेत की जमीन पर कब्जा करना चाह रहे हैं और धमकी दे रहे हैं। अधिकारियों ने सभी मामलों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। संवाद
Trending Videos