सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Compost will be made from wet waste, plant will be set up in Transport Nagar

Sultanpur News: गीले कचरे से बनेगी खाद, ट्रांसपोर्टनगर में लगेगा प्लांट

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 18 Feb 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Compost will be made from wet waste, plant will be set up in Transport Nagar
शहर के ट्रांसपोर्टनगर ​स्थित एमआरएफ सेंटर। -संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर में अपशिष्ट प्रबंधन को मजबूत करने के लिए नगर पालिका ट्रांसपोर्टनगर स्थित एमआरएफ (मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेंटर पर गीले कचरे का निपटारा करने के लिए जल्द ही वेट वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित करेगी। करीब 88 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस प्लांट में गीले कचरे से कंपोस्ट खाद तैयार की जाएगी, जिसका उपयोग नगर पालिका के पार्कों में किया जाएगा। अधिक मात्रा में उत्पादन होने पर खाद की बिक्री की भी योजना है। भविष्य में इसी कचरे से सीएनजी गैस बनाने की संभावना पर भी विचार चल रहा है।
Trending Videos

नगर पालिका क्षेत्र के 25 वार्डों से प्रतिदिन लगभग 249.10 क्विंटल कचरा निकलता है। करीब 132.86 क्विंटल गीला, 87.18 क्विंटल सूखा, 7.43 क्विंटल अन्य अपशिष्ट, 9.88 क्विंटल मेडिकल व 12.42 क्विंटल मलबा शामिल रहता है। सूखे कचरे के निस्तारण के लिए एमआरएफ प्लांट संचालित है, जबकि गीले कचरे को मैनुअल तरीके से पिट कंपोस्ट बनाकर निस्तारित किया जा रहा है। नया प्रोसेसिंग प्लांट भी जल्द ही संचालित किया जाएगा। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी लाल चंद्र सरोज ने बताया कि एक माह बाद वेट वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed