सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Construction of CM Abhyudaya Composite School to be completed by June

Sultanpur News: जून तक सीएम अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय का निर्माण होगा पूरा

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 19 Jan 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Construction of CM Abhyudaya Composite School to be completed by June
मोतिगरपुर के छिदुवारी में बन रहा कंपोजिट विद्यालय। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मोतिगरपुर के छिदुवारी में बनाए जा रहे मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय से छात्रों को स्थानीय स्तर पर पढ़ाई करने में सहूलियत मिलेगी। इसके लिए शासन ने कार्यदायी संस्था यूपी सिडको को पहली किस्त में 67 लाख रुपये आवंटित कर दी है। जून तक विद्यालय का निर्माण पूरा करने के लिए समय दिया गया है।
Trending Videos

शासन ने सीएम अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय निर्माण के लिए जरूरत को देखते हुए 1.12 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इसके बाद शासन ने यूपी सिडको को कार्यदायी संस्था नामित कर दिया है। नए भवन में पुस्तकालय, प्रसाधन व अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। पुस्तकालय बनने से छात्रों को किताबों को पढ़ने की सुविधाएं मिलेगी। प्रसाधन बनने से उन्हें दूर नहीं जाना पड़ेगा। पहली किस्त का काम पूरा करने के बाद कार्यदायी संस्था ने शासन से दूसरी किस्त के धनराशि की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के खंड शिक्षा अधिकारी बलदेव यादव ने बताया कि मौजूदा समय में कक्षा आठ तक विद्यालय संचालित हो रहा है। नए भवन में ज्यादा सुविधाएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed