{"_id":"6a5bd00d1b91af1abf03eccc","slug":"daughter-in-law-and-grandsons-beat-elderly-man-to-death-over-land-dispute-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-160837-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: भमि विवाद में बहू और पौत्रों ने की बुजुर्ग की पीटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: भमि विवाद में बहू और पौत्रों ने की बुजुर्ग की पीटकर हत्या
Sun, 19 Jul 2026 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 19 Jul 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदा (सुल्तानपुर)। भूमि बंटवारे के विवाद में बरनी गांव में शुक्रवार रात रमापति तिवारी (60) की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वह डेयरी पर दूध देकर साइकिल से घर लौट रहे थे।
आरोप है कि घर से करीब 400 मीटर पहले उनकी बड़ी बहू और उसके दो पुत्रों ने उन पर लाठी से हमला कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की छोटी बहू की तहरीर पर बड़ी बहू और उसके दो पुत्रों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
बरनी निवासी हेमंत तिवारी की पत्नी (रमापति की सबसे छोटी बहू) ममता ने बताया कि ससुर रमापति तिवारी शुक्रवार रात चांदा बाजार में दूध बेचकर साइकिल से घर लौट रहे थे। आरोप है कि घर से करीब 400 मीटर पहले ईंट भट्ठे के पास मौजूद भतीजे शुभम तिवारी, सुधांशु तिवारी व जेठानी शशि तिवारी ने भूमि के बंटवारे के विवाद में ससुर को रोका और लाठी से सिर पर कई वार किए। राहगीरों ने परिवार के लोगों को जानकारी दी। परिजन उन्हें लेकर सीएचसी पीपी कमैचा पहुंचे। वहां चिकित्सक ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
एएसपी बृज नारायण सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं।