{"_id":"6a5bc5e9373f0977650b9882","slug":"deepak-from-amethi-won-the-1600-meter-race-competition-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-160818-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: अमेठी के दीपक ने जीती 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: अमेठी के दीपक ने जीती 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता
Sat, 18 Jul 2026 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 18 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
बल्दीराय के लहुरेपुर मैदान में दौड़ लगाते युवा। स्रोत-आयोजक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विंदेश्वरीगंज। बल्दीराय क्षेत्र के दरियापुर स्थित लहुरेपुर मैदान में शनिवार सुबह 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता को सेना, पुलिस व अन्य विभागों की भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं ने आपसी सहयोग से आयोजित किया।
प्रतियोगिता का नेतृत्व अभय पाठक ने किया। इसमें सुल्तानपुर, अमेठी, प्रयागराज और अयोध्या से प्रतिभागियों ने भाग लिया। सभी ने पूरे उत्साह के साथ अपनी शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन किया। यह दौड़ युवाओं को सरकारी सेवाओं की भर्ती के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। 1600 मीटर दौड़ में अमेठी के दीपक पाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रयागराज के सौरभ पाल दूसरे स्थान पर रहे। दिलशाद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर अतुल, शुभम, शैलेंद्र यादव, अभिषेक, कुलदीप, देवनारायण आदि उपस्थित रहे। संवाद