{"_id":"6a5bc841eb70b1dab3057db5","slug":"panic-in-village-following-dog-attacks-several-people-injured-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-160798-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: कुत्ते के हमले से गांव में दहशत, कई लोग बने शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: कुत्ते के हमले से गांव में दहशत, कई लोग बने शिकार
Sun, 19 Jul 2026 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 19 Jul 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोस्तपुर। क्षेत्र के महुआरी गांव में शनिवार सुबह एक लावारिस कुत्ते के अचानक लोगों पर हमला करने से अफरा-तफरी मच गई। सुबह आठ बजे गांव निवासी सूर्य नारायण तिवारी कुत्ते के हमले का शिकार हो गए। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विरसिंहपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इसी दौरान गांव पहुंचे साधु वेशधारी दो लोगों को भी कुत्ते ने दौड़ा लिया। जान बचाने के प्रयास में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। कुत्ते ने उनमें से एक व्यक्ति को काट लिया। घायल व्यक्ति ने भी अस्पताल पहुंचकर एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाई। ग्रामीणों का कहना है कि अब तक आठ से 10 लोग इसके शिकार हो चुके हैं। लगातार हो रहे हमलों से गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से कुत्ते को पकड़वाने की मांग की है। संवाद