फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Sant Ravidas Express welcomed with flowers

Sultanpur News: संत रविदास एक्सप्रेस का फूलों से किया स्वागत

Sun, 19 Jul 2026 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 19 Jul 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Sant Ravidas Express welcomed with flowers
रेलवे स्टेशन पर संत रविदास एक्सप्रेस ट्रेन का स्वागत करते भाजपाई और रेलवे अ​धिकारी। स्रोत-रेलवे
सुल्तानपुर। जालंधर कैंट से वाराणसी के बीच शुरू की गई नई संत रविदास एक्सप्रेस के शनिवार को सुल्तानपुर जंक्शन पहुंचने पर श्रद्धालुओं, संत रविदास के अनुयायियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचते ही यात्रियों और साधु-संतों पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्रालय के प्रति आभार भी व्यक्त किया गया।
विज्ञापन

उद्घाटन यात्रा के तहत विशेष रूप से संचालित यह ट्रेन शनिवार सुबह 9:33 बजे सुल्तानपुर जंक्शन पहुंची। निर्धारित दो मिनट के ठहराव के बाद सुबह 9:35 बजे वाराणसी के लिए रवाना हो गई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। भाजपा जिला उपाध्यक्ष आलोक आर्या ने कहा कि संत रविदास की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर, वाराणसी तक सीधी रेल सेवा शुरू होने से श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नई एक्सप्रेस ट्रेन मिलने से जिले की रेल सुविधाएं और मजबूत होंगी। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, सभासद दिनेश चौरसिया, सुमन कोरी, सीएमआई विवेक त्रिपाठी, स्टेशन अधीक्षक वीके गुप्ता, रईस अहमद सहित रेलवे के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed