सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   DCA Red beat DCA Orange to capture trophy

Sultanpur News: डीसीए रेड ने डीसीए ऑरेंज को हरा ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 19 Jan 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
DCA Red beat DCA Orange to capture trophy
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित मल्टी डेज ए-डिवीजन क्रिकेट लीग का फाइनल मुकाबला सोमवार को संपन्न हुआ। पयागीपुर स्थित मैदान में आयोजित प्रतियोगिता का फाइनल मैच डीसीए (डिस्टि्रक्ट क्रिकेट एसोसिएशन) रेड और डीसीए ऑरेंज के बीच खेला गया। फाइनल मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। डीसीए रेड की टीम ने डीसीए ऑरेंज को 40 रनों से शिकस्त देकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
Trending Videos

डीसीए रेड ने अपनी पहली पारी में अपने 10 विकेट के नुकसान पर 197 रन बनाए। दूसरी पारी में 163 रन बनाए। डीसीए ऑरेंज ने बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 136 रन बनाए। हालांकि डीसीए ऑरेंज ने अपनी दूसरी पारी में प्रयास किया और 184 रन बना डाली। इस प्रकार डीसीए रेड ने डीसीए ऑरेंज को 40 रनों से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। आशुतोष मिश्रा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। विमर्श पांडेय को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और आशुतोष मिश्रा को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि ओलंपिक संघ सचिव पंकज दुबे ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर क्रिकेट एसोसिएशन सचिव असद अहमद,सकलैन अहमद, अनमोल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed