{"_id":"69aecc7d2b7e7c93b70da176","slug":"defamation-case-against-rahul-gandhi-for-his-comments-on-amit-shah-now-to-be-heard-on-april-12-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मानहानि केस में अब 12 अप्रैल को सुनवाई; कोर्ट ने बंधपत्र दाखिल करने को कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मानहानि केस में अब 12 अप्रैल को सुनवाई; कोर्ट ने बंधपत्र दाखिल करने को कहा
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
Published by: Bhupendra Singh
Updated Mon, 09 Mar 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
सार
अमित शाह पर टिप्पणी मामले में राहुल गांधी पर दर्ज मानहानि केस में अब 12 अप्रैल को सुनवाई होगी। कोर्ट ने बचाव पक्ष को बंधपत्र दाखिल करने का आदेश दिया। आगे पढ़ें पूरी खबर...
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी
- फोटो : ANI Photos
विज्ञापन
विस्तार
गृहमंत्री अमित शाह पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व रायबरेली से सांसद राहुल गांधी के खिलाफ सुल्तानपुर में दायर मानहानि केस में 12 अप्रैल को बहस होगी। एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट के मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने सोमवार को बहस से बचाव पक्ष को पहले बंधपत्र दाखिल कराने का आदेश दिया है।
Trending Videos
सांसद राहुल गांधी के अधिवक्ता ने कोर्ट से कहा कि, उन्हें सफाई साक्ष्य नहीं देना है। इसके बाद कोर्ट ने बहस के लिए 12 अप्रैल की तिथि तय करके बचाव पक्ष को बंधपत्र दाखिल कराने का आदेश दिया है। परिवादी भाजपा नेता विजय मिश्र के अधिवक्ता ने बताया कि राहुल गांधी पर वर्ष 2018 में भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष व मौजूदा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर बेंगलुरु में आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मामले में राहुल गांधी के खिलाफ चार अगस्त 2018 को जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन व भाजपा नेता विजय मिश्र ने मानहानि का परिवाद दायर किया था। गवाहों के बयान व अन्य साक्ष्यों के आधार पर कोर्ट ने 27 नवंबर 2023 को राहुल गांधी को विचारण के लिए अदालत में तलब किया था। राहुल गांधी कोर्ट में हाजिर होकर अपनी जमानत करा चुके हैं। उनका बयान दर्ज हो चुका है।
