सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Demand for 1,000 cylinders, only 348 cylinders received, consumers upset

Sultanpur News: मांग एक हजार की, मिले सिर्फ 348 सिलिंडर, उपभोक्ता परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 17 Mar 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Demand for 1,000 cylinders, only 348 cylinders received, consumers upset
सेमरी बाजार ​स्थित गोदाम के बाहर खड़े उपभोक्ता। -संवाद
विज्ञापन
सेमरी बाजार। घरेलू गैस की बढ़ती मांग के बीच मंगलवार को स्थानीय गैस एजेंसी गोदाम पर सिलिंडर की भारी किल्लत देखने को मिली। करीब एक हजार सिलिंडर की मांग के सापेक्ष प्लांट से सिर्फ 348 सिलिंडर ही पहुंच सके। सीमित आपूर्ति के चलते बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं को निराश होकर लौटना पड़ा। यही स्थिति शहर की गैस एजेंसियों पर बनी रही।
Trending Videos

रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को भी कई ग्रामीण गैस एजेंसियों पर प्लांट से लोड नहीं पहुंच सका था। सेमरी बाजार स्थित एजेंसी पर उपभोक्ता पिछले तीन दिनों से सिलिंडर के लिए चक्कर लगा रहे थे। सोमवार को उन्हें आश्वासन दिया गया था कि मंगलवार को लोड आने पर वितरण किया जाएगा। ऐसे में सुबह से ही बड़ी संख्या में उपभोक्ता गोदाम के बाहर कतार में खड़े हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तभी एक ट्रक सिलिंडर लेकर पहुंचा, लेकिन उसमें सिर्फ 348 सिलिंडर ही थे। लाइन में लगे बाहरपुर निवासी गया प्रसाद व तिंदौली निवासी पवन वर्मा ने बताया कि तीन दिन पहले बुकिंग कराने के बाद सिलिंडर नहीं मिल सका है। गैस एजेंसी के मैनेजर अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि क्षेत्र में करीब एक हजार सिलिंडर की मांग है, जबकि प्लांट से केवल एक ही लोड मिल पाया है। शेष 652 उपभोक्ताओं को नया लोड आने पर सिलिंडर उपलब्ध कराया जाएगा।
नोडल अधिकारी नियुक्त, जारी किए गए नंबर
सुल्तानपुर। गत दिनों दोस्तपुर नगर पंचायत में घरेलू गैस की कालाबाजारी का खुलासा होने के बाद आखिरकार मंगलवार को पूर्ति विभाग ने नोडल अधिकारियों नामित कर उनके संपर्क नंबर जारी किए हैं।
योगेश कुमार को सदर, लंभुआ व बल्दीराय तहसील का नोडल अधिकारी बनाया गया है। उपभोक्ता उनके 8004908835 पर शिकायत कर सकते हैं। कादीपुर व जयसिंहपुर तहसील के लिए हेमंत कुमार को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। उनके 9454646464 नंबर पर शिकायत की जा सकती है। जिला पूर्ति अधिकारी जीवेश मौर्य ने बताया कि नोडल अधिकारियों से समस्या के समाधान नहीं होने पर उपभोक्ता उनके 9120098526 नंबर पर किसी समय भी शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed