{"_id":"696bd981f9ef81d19903cd64","slug":"devotees-injured-in-dense-fog-on-highway-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-148332-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: हाईवे पर घने कोहरे में मैजिक पलटी, बस्ती के 15 श्रद्धालु घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: हाईवे पर घने कोहरे में मैजिक पलटी, बस्ती के 15 श्रद्धालु घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 18 Jan 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरी बाजार। जयसिंहपुर के टांडा-बांदा हाईवे पर चांदपुर के पास शुक्रवार देर रात घने कोहरे में बस्ती जिले से प्रयागराज गंगा स्नान के लिए जा रही श्रद्धालुओं से भरी मैजिक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। दुर्घटना में 15 श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों को बिरसिंहपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
दुर्घटना में बस्ती जिले के चरकैला निवासी मैजिक चालक धर्मेंद्र (25), रीता (65), मीना (60), शीला (40), चंद्रावती (37), तहलु (70), मनीराम (53), जियालाल (65), बजरंगी (55), किरन (40), सरोज (45), गोदियाल निवासी नीला (42), खुर्सरा निवासी बिंदु (45), गंगापुर निवासी लालमती (40) व पकड़वा निवासी रीता देवी (50) घायल हुए हैं। श्रद्धालुओं ने बताया कि बस्ती जिले के कलवारी के चरकैला और आसपास के गांवों से करीब 50 श्रद्धालु तीन मैजिक वाहनों से शुक्रवार को प्रयागराज जाने के लिए निकले थे।
रास्ते में चांदपुर के पास घना कोहरा होने से मैजिक चालक ने अचानक सामने से आ रही बस से बचने की कोशिश की, लेकिन वह नियंत्रण खो बैठा और वाहन पलट गया। जयसिंहपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद मिश्र ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सुरक्षित स्थान पर रखवाया गया है।
Trending Videos