{"_id":"695811edd7b3183e4f0333e4","slug":"digital-x-ray-machines-installed-in-nine-chcs-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-147380-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: नौ सीएचसी में लगेंगी डिजिटल एक्सरे मशीनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: नौ सीएचसी में लगेंगी डिजिटल एक्सरे मशीनें
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 03 Jan 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
करौंदीकला का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले के नौ और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) में डिजिटल एक्सरे मशीनें लगाई जाएंगी। इनके संचालन से सभी 15 सीएचसी पर अब एक्सरे जांच की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।
अभी तक केवल छह सीएचसी पर ही यह सुविधा है। उम्मीद है कि दो महीने में मशीनों का संचालन शुरू हो जाएगा। डिजिटल एक्सरे मशीन लगने से ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा। दुर्घटना, हड्डी टूटने, सीने की बीमारी, रीढ़ की समस्या और अन्य गंभीर रोगों की जांच अब नजदीकी सीएचसी पर ही संभव हो सकेगी।
समय पर बीमारी की पहचान होगी, और इलाज में होने वाली देरी पर अंकुश लगेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में अब तक एक्सरे सुविधा की कमी के कारण मरीजों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी। स्वास्थ्य विभाग के इस कदम से न केवल मरीजों का समय और पैसा बचेगा, बल्कि सरकारी अस्पतालों में इलाज पर भरोसा भी बढ़ेगा।
Trending Videos