{"_id":"695ab03a8c9543280e0979f9","slug":"elderly-man-dies-after-arriving-at-medical-store-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-147535-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: मेडिकल स्टोर दवा लेने पहुंचे बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: मेडिकल स्टोर दवा लेने पहुंचे बुजुर्ग की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 04 Jan 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
दोस्तपुर। नवाबाद बेथरा निवासी लालबहादुर (60) रविवार शाम करीब पांच बजे घर से साइकिल से दोस्तपुर ब्लाॅक चौराहे पर दवा लेने के लिए निकले। मेडिकल स्टोर पर पहुंचते ही वह अचानक बेहोश होकर साइकिल से गिर पड़े। वहां पर मौजूद लोग उन्हें लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोस्तपुर पहुंचे।
वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर चले गए। लाल बहादुर की मौत से परिवार में चीख-पुकार मची है। दोस्तपुर थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं मिली है। (संवाद)
Trending Videos