{"_id":"69c6c713bcf9883adc0c298f","slug":"even-after-three-years-water-did-not-drip-from-the-taps-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-152837-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: तीन साल बाद भी नलों से नहीं टपका पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: तीन साल बाद भी नलों से नहीं टपका पानी
विज्ञापन
लंभुआ के रिखपुर में अधूरा पड़ा नलकूप।
- फोटो : लंभुआ के रिखपुर में अधूरा पड़ा नलकूप।
विज्ञापन
लंभुआ। तीन वर्ष पहले गोमती नदी के किनारे बसे रिखपुर व खुनशेखपुर गांव के लिए हर घर तक पानी पहुंचाने की योजना शुरू हुई, तो ग्रामीणों में पेयजल संकट से निजात की उम्मीद जाग गई थी। करीब 1100 परिवार शुद्ध पेयजल के लिए आश्वस्त हो गए थे। पर, अभी तक पानी की टंकी का निर्माण ही नहीं हो सका है।
गांव में मौजूद मां सत्यनारायणी धाम के नजदीक वर्ष 2023 में जल जीवन मिशन से संबद्ध नलकूप का काम शुरू हुआ था। इस नलकूप से रिखपुर के अलावा भगौतीपुर उत्तर व खुनशेखपुर के 12 पुरवे में हर घर जल पहुंचाने की योजना बनाई गई थी। निर्माण एजेंसी ने बोरिंग, सोलर पैनल, चारदीवारी, पाइपलाइन बिछाने का काम लगभग पूरा कर लिया है। पर, पानी की टंकी ही अभी तक नहीं बनाई गई है। करीब एक वर्ष से काम ठप पड़ा है। रिखपुर निवासी अवधेश सिंह ने बताया कि उनके घर तक पाइपलाइन बिछाई गई है, लेकिन टोटी नहीं लगाई गई है। तीन वर्ष बाद भी पानी का इंतजार पूरा नहीं हो सका है। खुनशेखपुर गांव के भुलई का पुरवा निवासी अशोक मिश्र ने बताया कि उनके घर तक न तो पाइपलाइन बिछी है और न ही कनेक्शन किया गया है।
धन के अभाव में रुका कार्य
जल जीवन मिशन ग्रामीण के अवर अभियंता धर्मेंद्र विमल ने बताया कि फंड के अभाव में काम रुका हुआ है। जैसे ही निर्माण एजेंसी को रकम हस्तांतरित होती है। पानी की टंकी का काम शुरू कर दिया जाएगा। पाइपलाइन का काम पूरा हो गया है। सिर्फ पाइप जोड़ने का काम बाकी है।
Trending Videos